लेबर चौक पर आप ने मेंबरशिप फार्म भरे
संगरूर - आम आदमी पार्टी की ओर से मेंबरशिप मुहिम के तहत लेबर चौक पर पार्टी मैंबरशिप फार्म भरे गए। पार्टी का दावा है कि मेंबरशिप मुहिम को भारी समर्थन मिल रहा है। पार्टी के कनवीनर डॉ. एएस मान ने बताया कि चौक में मजदूर भाईयों और बहनों ने बड़ी संख्या में पार्टी की मैंबरशिप के फार्म भरे है। उन्होंने बताया कि पार्टी के साथ नौजवान और महिलाएं बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं। देश के लोग भ्रष्टाचार और महंगाई से परेशान हो चुके हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री होने के बावजूद आम आदमी की तरह जीवन व्यतीत कर रहे हैं। जोकि पूरे देश में एक मिसाल है। मौके पर रणजीत सिंह पंधेर, कृष्ण तिवाड़ी, दिनेश बांसल, प्रलाद सिंह, बाल कृष्ण मंगवाल, शाम लाल सिंगला, हरदीप सिंह, राकेश कुमार, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।