पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कीतू की बरसी समागम के लिए लोगों को किया लामबंद

कीतू की बरसी समागम के लिए लोगों को किया लामबंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बरनाला
पूर्व अकाली विधायक स्व. मलकीत सिंह कीतू की पहली बरसी समागम पर हलके के एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचेंगे। इसके लिए गांवों व शहर में बैठकें करके लोगों को लामबंद किया जा रहा है।
यह बाते भाजपा के जिला ट्रांसपोर्ट सेल के जिलाध्यक्ष नीरज गर्ग ने कही। उन्होंने कहा कि मलकीत सिंह कीतू को गरीबों के मसीहा के तौर पर जाना जाता था। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रधान गुरमीत सिंह हंडियाया की प्रधानगी में भाजपा की तरफ से इस समागम में विशाल जत्था जाएगा।
उन्होंने लोगो से अपील की कि 2 फरवरी को बाबा काला माहिर स्टेडियम में होने वाले इस बरसी समागम में पहुंच कर उन्हें
श्रद्धांजलि दें।