पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक नियमों पर किया जागरूक

ट्रैफिक नियमों पर किया जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला - सरकारी स्कूल छीनी वाल में ट्रैफिक पुलिस की तरफ से स्कूली बच्चों को सड़क नियमों की जानकारी देने के लिए सेमिनार लगाया गया। इस मौके पर पुलिस सुविधा सेंटर महलकलां के इंचार्ज परमजीत सिंह ने कहा कि हर साल सड़क नियमों का पालन नहीं करने के कारण हजारों कीमती जाने चली जाती है। अगर हम ट्रैफिक नियमों का पालन करे तो सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है। ज्यादातर सड़क हादसे लापरवाही की वजह से ही होते है। अगर जरा सी सावधानी रखी जाए तो सड़क हादसे कम हो सकते है। इस मौके पर स्कूल के बच्चो ने हमेशा सड़क नियमों का पालन करने की कसम खाई। इस इस मौके पर पुलिस कर्मचारी सुखवीर सिंह भलवान, विक्रमजीत सिंह, भजन सिंह, लेक्चरर जरनैल सिंह, शेर सिंह, वरिंदर सिंह, दलीप सिंह हाजिर थे।