21 छात्रों को नौकरियों के लिए चुना
संगरूर - लाइफ गार्ड इंस्टीट्यूट के आईटीआई विंग में आईएल एंड एफएस स्किल कॉरपोरेशन लिमिटेड ट्राइडेंट कांप्लेक्स बरनाला के प्रतिनिधि जगजीवन सिंह व राजवीर सिंह ने संस्था के आईटीआई पास छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान ट्राइडेंट बरनाला, सलुजा कंपनी लुधियाना व वर्धमान टेक्सटाइल लुधियाना में विभिन्न ट्रेड में नौकरियों के लिए 21 छात्रों का चयन किया गया। जिन्हें आईएल एंड एफएस द्वारा दो माह की ट्रेनिंग के बाद नियुक्तियां दी जाएंगी। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें 5 हजार रुपए प्रति माह वजीफा भी दिया जाएगा। जगजीवन सिंह ने संस्था द्वारा आईटीआई क्षेत्र में डाले गए योगदान की प्रशंसा की। संस्था के डायरेक्टर डॉ. सुखविंदर सिंह ने टैक्सटाइल से संबंधित अन्य कोर्स भी जल्द शुरू करने का विश्वास दिलाया। संस्था के प्रिंसिपल रसपाल सिंह ने मेहमानों का स्वागत किया। डायरेक्टर डॉ. सुखविंदर सिंह व कोआर्डिनेटर डॉ. चरणजीत सिंह उड़ारी ने मेहमानों को सम्मानित किया।