- Hindi News
- फौज में भर्ती के लिए सी पाइट कैप बोडावाल में प्रशिक्षण शुरू
फौज में भर्ती के लिए सी पाइट कैप बोडावाल में प्रशिक्षण शुरू
भास्कर न्यूज - मानसा
बीआरओ पटियाला द्वारा मानसा, पटियाला, संगरूर, बरनाला व फतेहगढ़ साहिब जिले के युवकों के लिए अप्रैल 2014 में फौज में भर्ती की तैयारी कराई जा रही है। सी पाइट कैप बोडावाल के प्रशिक्षण अफसर मेजर दविंदर पाल पुरी ने बताया कि मानसा व बरनाला जिलो के जो नौजवान साढ़े 17 वर्ष से 21 साल के बीच, 12वी कक्षा मे हर विषय मे पास कुल 45 प्रतिशत अंक जा 12वीं कक्षा के पास हो, कैप में प्रशिक्षण ले सकते हैं। इसके अलावा क्लर्क, स्टोर कीपर, नर्सिंग असिस्टेंट के लिए नान मेडिकल जा 10वीं कक्षा में गणित व अंग्रेजी विषय 45 प्रतिशत अंकों के साथ के पास होने व 12वीं कक्षा से 50 प्रतिशत अंक होने जरूरी है। उन्होंने बताया कि फौज मे भर्ती होने की प्रशिक्षण शुरू हो चुकी है, इसलिए इच्छु़क नौजवान आपने असली सर्टिफिकेट लेकर सी पाइट कैप बोडावाल में पहुंचने। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण दौरान रिहायश, खाना व प्रशिक्षण मुफ्त दी जाएगी। दविंदर ने बताया कि जो नौजवान कम पड़े लिखे हैं, जिनकी उम्र अधिक हो गई है, उन्होंने उन नौजवानों की नौकरियों के लिए लुधियाना में इंडस्ट्रियों में प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, वेल्डिंग, खराद, हौजरी व सिक्योरिटी गार्ड का काम सिखाया जाएगा व साथ ही पांच से आठ हजार तक का वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6 माह तक रिहायश खाना कैंप मुफ्त दिया जाएगा।