- Hindi News
- विद्यार्थियों ने भंगड़े, गिद्दे और कोरियोग्राफी से बांधा समां
विद्यार्थियों ने भंगड़े, गिद्दे और कोरियोग्राफी से बांधा समां
भास्कर न्यूज - बरनाला
बीवीएम कॉन्वेंट स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार को स्कूल के प्रांगण में संपन्न हो गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने गीत-संगीत, कोरियोग्राफी, भंगड़, गिद्धा आदि पेश कर समां बांधा। इस दौरान बच्चों ने सामाजिक बुराइयों पर प्रहार किया।
इस मौके पर एमडी प्रमोद अरोड़ा ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कार ही बच्चों के विकास के लिए सहायक होते हैं, इसलिए हमें अपने बच्चों में अच्छे संस्कार पैदा करने चाहिए।
इस अवसर पर प्रिसिंपल सीमा बरेजा ने अव्वल बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया इस अवसर पर लिट ऐंजल प्ले-वे स्कूल की चेयरमैन भगतराम टक्कर, चेयरमैन गीता अरोड़ा, महासचिव हरीश सिंधवानी, आर्यभट्ट इंस्टीट्यूट के चेयरमैन राकेश कुमार गुप्ता,सुभाष दुआ, बालकृष्ण, आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य अपूर्व देवगन, मनीषी दत्त शर्मा आदि हाजिर थे।