छात्रों ने लेक्चररों का किया समर्थन
मालेरकोटला((संगरूर)) - बठिंडा में गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों को थाने में बंद करने के रोष स्वरूप स्थानीय गवर्नमेंट कॉलेज में लेक्चररों ने रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान पंजाब स्टूडेंट यूनियन व एनएसयूआई से संबंधित छात्र नेताओं ने भी कक्षाओं का बायकॉट करके लेक्चररों के प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया। इस मौके पर प्रो. बलविंदर सिंह कहा कि मांगें न मानी गई संघर्ष तेज किया जाएगा।