- Hindi News
- यूपीए सरकार ने पंजाब के साथ किया पक्षपात
यूपीए सरकार ने पंजाब के साथ किया पक्षपात
धनौला((बरनाला)) - सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने मंगलवार को गांव कुब्बे के गुरुद्वारा सिंघपुरा साहिब में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केन्द्र की यूपीए सरकार ने सूबे की भलाई को हमेशा नजरअंदाज करके पंजाब के साथ पक्षपात करती आ रही है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार नहीं चाहती की पंजाब को राहत पैकेज दिए जाएं। ढींढसा ने कहा कि आज प्रदेश का जितना भी विकास हुआ है वह अकाली-भाजपा सरकार के राज में ही हुआ है और अगले दो सालों में पुरे प्रदेश की नुहार बदल दी जाएगी। इस अवसर पर शिरोमणि कमेटी मेंबर बाबा बूटा सिंह कुब्बे, जत्थेदार सुखवंत सिंह धनौला, बीरइंदरपाल सिंह लक्की, मक्खन सिंह, जगदेव सिंह, जसप्रीत सिंह आदि ने सुखदेव सिंह ढींढसा को सिरोपा देकर सम्मानित किया। ((सागर))