पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसबीओपी ने आधार कार्ड बनाने के लिए लगाया कैंप

एसबीओपी ने आधार कार्ड बनाने के लिए लगाया कैंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनौला((बरनाला)) - मंगलवार को स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के मेनेजर केवल बांसल की अगुवाई में बैंक में आधार कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाया गया। इसमें लोगों को आधार कार्ड बनाने की महत्ता संबंधी जानकारी दी गई और मौके पर लोगों के आधार कार्ड बनाए गए। मेनेजर ने बताया कि अलग पहचान बनाने वाला आधार कार्ड हर व्यक्ति को बनाना जरूरी है। उन्होंने लोगों को गैस सब्सिडी के लिए लोगों को आधार कार्ड की फोटो कॉपी जरूर लेकर आने की अपील की ताकि उन्हें किसी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े। इस अवसर पर सुरेश कुमार, इंदरजीत सिंह, मास्टर बलविंदर दुगल, सरपंच बीरबल सिंह, हुक्म चंद, भोला आदि हाजिर थे।
((सागर))