- Hindi News
- मजदूरों ने बैंक के समक्ष रोष प्रदर्शन कर जताया विरोध
मजदूरों ने बैंक के समक्ष रोष प्रदर्शन कर जताया विरोध
भास्कर न्यूज - धनौला((बरनाला))
मनरेगा मजदूरों ने गांव हरीगढ़ के स्टेट बैंक ऑफ पटियाला शाखा के आगे धरना लगाया। मजदूर नेता गुरुप्रीत सिंह रूड़ेके ने कहा कि बैंक मेनेजर मनरेगा मजदूरों के खाते नहीं खोल रहे है। इस कारण हमें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार के नियमों के अनुसार मनरेगा मजदूरो को उनकी मजदूरी बैंक खाते के द्वारा ही मिलती है। लेकिन जिनका खाता बैंक में नहीं है, उन्होंने बैंक में खाता खुलवाने के लिए फार्म दिए थे। लेकिन बिना किसी कारण उनके खाते नहीं खोले जा रहे। उन्होंने कहा कि मजदूरों के खाते ना खोले गए तो संघर्ष को तेज किया जाएगा। इस मौके पर राम सिंह बदरा, सिंदर कौर, हरचरण सिंह, कर्मजीत कौर, गुरमीत सिंह, रूप सिंह, शिंदर कौर आदि हाजिर थे।