पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में उपचार के दौरान विवाहिता की मौत

अस्पताल में उपचार के दौरान विवाहिता की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोगा
थाना फतेहगढ़ पंजतूर के अधीन पड़ते गांव संघेड़ा निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत बिगड़ गई। जिसे कोटईसे खां के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। 20 वर्षीय सुखजिंदर कौर उर्फ सुखी पुत्री दिलबाग सिंह निवासी सैदेशाह वाला की शादी एक वर्ष पहले गांव संघेड़ा के बूटा सिंह नामक युवक के साथ हुई थी। पुलिस को दिए बयान में मृतका के जीजा सुबेग सिंह व चाचा पीपल सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम मृतका सुखजिंदर कौर के ससुरालियों ने उन्हें अचानक उसकी तबीयत बिगडऩे व मृत्यु होने संबंधी सूचित किया। इस तरह संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के चलते थाना फतेहगढ़ पंजतूर के प्रभारी सब इंस्पेक्टर रशपाल सिंह की ओर से मृतका के मायके वालों के बयान के आधार पर सिविल अस्पताल मोगा से मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसे तीन डाक्टरों के बोर्ड बनाकर किया गया। थाना प्रभारी रश्पाल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने उपरांत ही मृत्यु के कारणों की पुष्टि हो पाएगी। पुलिस की ओर से धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। ((संदीप))