पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहर से बरामद हुआ अज्ञात शव

नहर से बरामद हुआ अज्ञात शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा - मंगलवार की सुबह वैरोके से गुजरती एक नहर से थाना बाघापुराना पुलिस को अज्ञात शव मिला है। शव के अज्ञात होने के चलते पुलिस ने समाज सेवा सोसायटी के कार्यकर्ताओं की सहायता से शव को नहर से निकलवाने उपरांत उसके अज्ञात होने के चलते उसे सिविल अस्पताल के शव घर में पहचान हेतु रखवा दिया गया है। थाना बाघापुराना के सब इंस्पेक्टर सूरजपाल सिंह ने बताया कि उन्हें मंगलवार की सुबह गांव राजेयाना निवासी लेखराज नामक व्यक्ति ने गांव वैरोके से गुजरती एक नहर से शव के तैरने संबंधी सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर समाज सेवा सोसायटी के कार्यकर्ताओं की सहायता से शव को अस्पताल के शव घर में जिसे 72 घंटे के लिए पहचान हेतु रखवा दिया गया है। मृतक के शरीर पर किसी तरह का संदिग्ध निशान नहीं है। मृतक ने हरे रंग का कुड़ता पजामा व आसमानी रंग का स्वेटर डाल रखा है। ((संदीप))