पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लीगल एड क्लीनिक का शुभारंभ

लीगल एड क्लीनिक का शुभारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा। गांव सलीना में मोगा सब डिवीजन का पहला लीगल एड क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन सिविल जज कम जिला कानूनी सेवाएं सचिव नीतिका वर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि इस दफ्तर में महीने में दो बार दूसरे तथा अंतिम शनिवार को एडवोकेट अजय गुलाटी आया करेंगे और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त कानूनी सलाह मशविरा देंगे। जरूरतमंद गरीब परिवार, अनुसूचित जाति, महिलाओं, बच्चों, अंगहीनों, हिरासत में कैदियों या किसी बड़ी विपदा में शिकार लोगों को मुफ्त वकील की सेवाएं प्रदान करने के लिए सहयोग देंगे। इस मौके पर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के मेंबर एस.के.बांसल, एडवोकेट अजय गुलाटी, बूटा सिंह, पूर्व सरपंच नछत्तर सिंह ने भी अपने विचार पेश किए। सरपंच गुरपाल कौर ने कहा कि ऐसे क्लीनिक खोलने से लोगों को इंसाफ मिलेगा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार शाम सुंदर, हरनेक सिंह, जसप्रीत जस्सा, पंच नाहर सिंह, पंच मंदर, नंबरदार तेज सिंह, पंच जलौर, पंच रविंदर कौर पंच सुखदीप कौर, गुरमीत कौर, मंजीत सिंह हाजिर थे।((संदीप))