- Hindi News
- राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में 280 दवाइयां मुफ्त : ज्याणी
राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में 280 दवाइयां मुफ्त : ज्याणी
भास्कर न्यूज - बरनाला
सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने मंगलवार शाम को रेडक्रॉस भवन में छठे जोन के तहत संगरूर, बरनाला और मानसा जिलो के सीनियर मेडिकल अफसरों, फूड सेफ्टी अफसरों, जोनल लाइसेंस ऑथोरिटी और ड्रग इंस्पेक्टरों के साथ बैठक की।
इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों से पेश आ रही समस्याओं व कमियों के बारे में जानकारी ली तथा उनसे निपटने के लिए समाधान बताए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पंजाब के तमाम सरकारी अस्पतालों में 280 तरह की दवाइयां मरीजों को बिल्कुल मुफ्त दी जा रही हैं और डाक्टरों को सख्त हिदायतें की गई हैं कि दवा नहीं होने की सूरत में दवाइयों के नाम की जगह केवल दवा का साल्ट ही लिखा जाए।
इस दौरान अगर कोई डॉक्टर गलत पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में 16 अस्पताल ऐसे हैं जिनमें पहले फाइल भरने की जगह सीधे तौर पर मरीज का इलाज किया जाता है।
उन्होंने कहा कि सेहत विभाग की तरफ से 256 डॉक्टरों की भर्ती जल्दी ही की जा रही है, जिससे सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर हो सकेगी। इस अवसर पर डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू, डायरेक्टर सेहत व परिवार भलाई डॉ.करणवीर सिंह, सिविल सर्जन रेणू, एसडीएम अमनदीप बांसल, भाजपा के जिलाध्यक्ष गुरमीत बावा, भाजपा के स्टेट को-आर्डिनेटर धीरज दधाहूर, भाजपा स्टेट की सचिव अर्चना दत्त, नीरज जिंदल, यादविंदर शंटी, भाजपा मंडल के प्रधान जीवन धौला, महासचिव मोनू गोयल, सिविल सर्जन संगरूर डा.सुबोध गुप्ता, सिविल सर्जन मानसा डा.जसबीर सिंह महिनास, सुखवंत सिंह धनौला, प्रेम प्रीतम जिंदल, परवीन कुमार बांसल, मंगलदेव शर्मा, संदीप जेठी, अश्वनी आशू, रजिंदर उप्पल आदि हाजिर थे।