पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला फूड सप्लाई दफ्तर के सामने दिया धरना

जिला फूड सप्लाई दफ्तर के सामने दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बरनाला
मजदूरो को नीले कार्ड जारी करने व एक रुपए किलो आटा स्कीम जल्दी लागू करने की मांग को लेकर फूड सप्लाई दफ्तर के आगे धरना लगाया गया। इस मौके पर मजदूर नेता शेर सिंह फरवाही ने कहा कि अधिकारियों के गलत रवैये व सरकार की गलत नीतियों के कारण मजदूर अपने अधिकार से वंचित है। पिछले लंबे समय से मजदूरो को नए नीले कैडर जारी नहीं किए गए। जिस कारण उनका आर्थिक शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी इन जायज मांगो पर ध्यान ना दिया तो वह संघर्ष को तेज करेगे। इस मौके पर मजदूरों ने सरकार के खिलाफ जम -कर नारेबाजी की।