सजा रद्द करवाने के लिए की अरदास
बरनाला - गुरुद्वारा सिंग सबा में प्रो. दविंदरपाल सिंह भुल्लर की फांसी की सजा रद्द करवाने के लिए अरदास की। इस मौके पर सिक्ख धर्म के लेखक जगसीर सिंह संधु ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा 15 लोगों की फांसी की सजा माफ की गई है। लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये 15 लोग कौन हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जोल से रिहाई के लिए ये अरदास की गई है। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के मैंबर टेक सिंह धनौला, इन्द्रपाल सिंह धनौला, गुरिंदरपाल सिंह धनौला, सुरजीत सिंह संधु, हरभगवान सिंह भुल्लर आदि हाजिर थे।