पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली ठीक करते समय करंट की चपेट में आया किसान, मौत

बिजली ठीक करते समय करंट की चपेट में आया किसान, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा - गांव साफूवाला में मंगलवार की सांय बिजली में आई तकनीकी खराबी के चलते खेत में ही उसे ठीक करने की कोशिश में एक किसान करंट की चपेट में आ गया। जिसे उसके परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। 53 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र सुरजन सिंह निवासी साफूवाला अपने खेत में आई बिजली की तकनीकी खराबी के चलते उसे ठीक करने से पहले नीचे लगे स्विच को काटने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच स्विच में पहले से ही बिजली का करंट होने के चलते वह करंट की चपेट में आ गया। जिसे उसके मोसेरे भाई अंग्रेज सिंह की ओर से सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना अस्पताल द्वारा थाना सदर पुलिस को दे दी गई है। ((संदीप))