- Hindi News
- क्रलाला जीञ्ज की जयंती पर मंत्री ढिल्लों ने युवाओं को नशे से दूर रहने को किया प्रेरित
क्रलाला जीञ्ज की जयंती पर मंत्री ढिल्लों ने युवाओं को नशे से दूर रहने को किया प्रेरित
भास्कर न्यूज - मोगा
पंजाब केसरी के नाम से पुकारे जाने वाले लाला लाजपत राय का मंगलवार को जन्म दिन था। जिसके लिए मोगा स्मारक पर मेला लगा हुआ था। जिसमें हाजिरी लगवाने के लिए सरकार ने पीडब्ल्यूडी मंत्री शरनजीत सिंह ढिल्लों को भेजा था। जहां उनके साथ बीबी परमजीत कौर गुलशन और शिरोमणि अकाली दल के कई दूसरे नेता भी मौजूद थे।
मंत्री ने मेमोरियल पर पुष्पांजलि अर्पित की और बाद में हाल में बनी प्रतिमा पर हार चढाएं और प्रेस वार्ता की। मंत्री ने जैसे ही कर्तव्यों से इतिश्री करी कि सभी नेता और सोसायटी सदस्य उनके जाने के बाद वहां से खिसक लिए। चार दिन चले मेले के आखिरी दिन बस आधे घंटे की रस्म लाला जी के नाम पर की गई थी। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि देश की आजादी में शहीदों की कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कहा कि इन शहीदों की कुर्बानियों का मूल्य आने वाली पीढिय़ां भी नहीं उतार सकती। मै खुशकिस्मत हूं कि लाला जी की जन्मभूमि पर उनके जन्मदिन पर मै यहां उपस्थित हूं। उप मुख्यमंत्री ने खेल कबड्डी को विश्व स्तर पर मान्यता दिलाकर नौजवानों का मान बढ़ाया है।
31 मई तक राज्य की सभी सड़कों का काम मुकम्मल कर दिया जाएगा। सभी सड़कों पर प्रीमिक्स डालकर नई सड़कों जैसी दिशा प्रदान की जाएगी। गांव ढुडीके की गलियों, नालियों के लिए पांच लाख रुपये देने का ऐलान किया।
इस दौरान सांसद बीबी परमजीत कौर, विधायक जत्थेदार तोता सिंह ने नौजवानों को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सरपंच जसदीप सिंह गैरी, डिप्टी कमिश्नर अर्शदीप सिंह थिंद, खेल मेला कमेटी के प्रधान जगजीत सिंह राणा, चेयरमैन लखवीर सिंह गिल, सरपरस्त नछत्तर सिंह, छिंदरपाल सिंह गिल, सीनियर उप प्रधान जगतार सिंह धालीवाल हाजिर थे।