पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तलवंडी साबो। रेड रिबन क्लब द्वारा माता साहिब कौर गल्र्स कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें क्लस्टर के अधीन आते विभिन्न कॉलेजों के प्रतियोगियों ने भाग लिया। गुरु काशी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एमपी सिंह समागम में मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए, जबकि विद्यार्थियों द्वारा नशे व एड्स के खिलाफ जागरूक किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा रक्तदान की महत्ता के बारे में बताया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एमपी सिंह व गुरु काशी इंस्टीच्युट ऑफ गुरमति स्टडी के डॉ. हरमनदीप कौर ने जज की भूमिका निभाई। समागम में गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन की मंजू रानी ने पहला, गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी की गुरप्रीत कौर ने दूसरा व गुरु गोबिंद सिंह पालीटेक्निक कॉलेज के गुरप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर लेक्चरर सिमी, बूटा सिंह, गगनदीप सिंह सहित गुरु काशी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. नछत्तर सिंह भी उपस्थित थे।