पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिविजनल कमिश्नर ने किया अस्पताल का दौरा

डिविजनल कमिश्नर ने किया अस्पताल का दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गोनीयाना मंडी
फरीदकोट व फिरोजपुर डिविजन के कमिश्नर वीके शर्मा द्वारा मंगलवार को गोनियाना मंडी के सिविल अस्पताल का दौरा किया गया। उनके साथ एडीसी डी सोनाली गिरी भी उपस्थित थी। उनके द्वारा अस्पताल के डॉ. अनिल गोयल, डॉ. राजिंद्र भूषण व डॉ. रबीना महेश्वरी की उपस्थिति में ओपीडी, आप्रेशन थिएटर, मरीजों वाले कमरे सहित अस्पताल का दौरा कर पूरा रिकार्ड भी चेक किया। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में दाखिल मरीजों व उनके वारिसों के साथ बातचीत कर अस्पताल की कार्य प्रणाली पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।