खेत में मजदूर ने करंट से झुलसा, गई जान
मोगा - लुधियाना-फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर स्थित खेतों में काम करते समय एक खेतीबाड़ी मजदूर को करंट लगने का मामला सामने आया है। जिसे खेत मालिक द्वारा सांय को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। 47 वर्षीय बलौर सिंह निवासी हाकम का अगवाड़ लुधियाना रोड स्थित जगरूप सिंह नामक किसान के खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह झुलस गया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।