- Hindi News
- नारी सम्मान के लिए आगे आई भाजपा महिला मोर्चा
नारी सम्मान के लिए आगे आई भाजपा महिला मोर्चा
भास्कर न्यूज - मोगा
भाजपा महिला मोर्चा ने सामाजिक व पारिवारिक तौर पर नारी सम्मान में भेदभाव के नजरिए को दूर करने हेतु गांव सिंघावाला में नारी सम्मान रैली का आयोजन किया। रैली की अगुवाई भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा, जिला उप प्रधान कुलविंदर कौर, महासचिव अनु अरोड़ा, सचिव बलवीर कौर ने संयुक्त रूप से की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा व महासचिव अनु अरोड़ा ने कहा कि बेशक हमारा समाज महिलाओं के लिए भेदभाव के नजरिये रहित होने के दावे करता है। लेकिन फिर भी सामाजिक व पारिवारिक तौर पर महिलाओं का शोषण जारी है। सामाजिक तौर पर फैली कुरीतियां भ्रूणहत्या व दहेज प्रथा इस भेदभाव को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि उनका नारी सम्मान यात्रा निकालने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इस मौके पर सिंघावाला निवासी सरकारी प्राइमरी स्कूल की सफाई सेविका अमरजीत कौर ने भी उसे बेवजह 11 साल बाद नौकरी से निकालने संबंधी बताया। जिस पर पार्टी जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा ने उसकी हर संभव सहायता करने का भरोसा दिया।
इस अवसर पर एस.सी.मोर्चा के जिला सचिव सुखदेव सिंह बाड़ा, अमरजीत कौर, बलवीर कौर, इन्द्रजीत कौर, मंजीत कौर, नसीब कौर, कुलवंत कौर व प्रीतम कौर उपस्थित थीं। ((संदीप))