पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विभिन्न हादसों में बच्चे सहित दो की मौत

विभिन्न हादसों में बच्चे सहित दो की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रामा मंडी
नगर की टेलीफोन एक्सचेंज के पास एक प्रवासी मजदूर के 8 वर्षीय बच्चे की पतंग उड़ाते समय छत्त से गिरने के कारण मौत हो गई।
बच्चा त्रिलोक पुत्र ओम प्रकाश अपने घर की छत्त पर पतंग उड़ा रहा था कि अचानक उसका पैर फिसलने से नीचे गिर गया। इस घटना में बच्चे की गर्दन टूटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य हादसे में गांव सुखलधी के एक खेत में छट्टियां काटते समय मजदूर का सिर हडंबे में आने से उसकी मौत हो गई।
गांव का 25 वर्षीय गुरजीवन सिंह पुत्र निरंजन सिंह गांव के खेत में हडंबे से छट्टियां काट रहा था। इस दौरान उसकी एक बाजू हडंबे में आ गई, जब साथ वाले मजदूरों ने उसकी बाजू को निकालने का प्रयास किया तो उसका सिर भी हडंबे में आ गया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ((कृष्ण कुमार))