पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 108 कर्मियों ने दिखाई ईमानदारी

108 कर्मियों ने दिखाई ईमानदारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोगा
सोमवार की सांय चुंगी नंबर-3 के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला था। जिसे 108 एंबुलेंस के कर्मियों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया था। व्यक्ति की जेब से मिली नकदी को 108 कर्मियों की ओर से सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट को सौंप दी गई। इस संबंधी जानकारी देते हुए 108 एंबुलेंस में तैनात ईएमटी रणजोध सिंह व पायलट दीपइन्द्र सिंह ने बताया कि उनको सोमवार की सांय मोगा की चुंगी नंबर-3 के पास एक बेहोशी की हालत में व्यक्ति मिला था। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति को सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। व्यक्ति की जेब से मिली 3210 रुपये की नकदी को अस्पताल को सौंप दिया। ((संदीप))