गो ग्लोबल कंसल्टेंट ने खोला दफ्तर
मोगा। गो ग्लोबल कंसल्टेंट के नए दफ्तर का उद्घाटन हवन यज्ञ करके किया गया। उद्घाटन समय सीनियर अकाली नेता नवदीप सिंह संघा, भाजपा शहरी प्रधान विनीत चोपड़ा, रोहताश उपल, सोमनाथ, आशू, सिमनर सरां, विनय प्रेम व राहुल खुल्लर आदि ने हवन यज्ञ में आहुतियां डाली। इस अवसर पर विनीत चोपड़ा ने कहा कि गो ग्लोबल संस्था ने स्टडी वीजा लेने वाले विद्यार्थियों को बढिय़ा सुविधाएं दे रही है। उन्होंने कहा कि नए दफ्तर का शुभ आरंभ हुआ है व समूह मैनेजमेंट को बधाई के पात्र है। गो ग्लोबल संस्था के डायरेक्टर दीपक मनचंदा व जतिन आनंद ने कहा कि वह लोगों के सहयोग से ही उन्नति के रास्ते पहुंचे है। गो ग्लोबल संस्था ने उन इच्छुक विद्यार्थियों के सपने साकार किए है, जो विदेश में जाकर पढऩे की रुचि रखते है।