पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीवरेज कार्य में धांधली का आरोप पार्षदों ने दी इस्तीफे की चेतावनी

सीवरेज कार्य में धांधली का आरोप पार्षदों ने दी इस्तीफे की चेतावनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फिरोजपुर
आजादी के बाद 67 वर्ष की लंबी लड़ाई के बाद छावनी निवासियों को नसीब हुआ सीवरेज सिस्टम डालने का अपने शुरुआती दौर में ही विवादों में घिर गया है।
कैंटोनमेंट बोर्ड के तीन पार्षदों जोरा सिंह, राधेश्याम व सैबेस्टियन राय ने छावनी के बाशिंदो को साथ लेकर शांतिपूर्वक मार्च निकालते हुए बोर्ड अधिकारियों से सीवरेज कार्यप्रणाली को संदिग्ध बताते हुए किसी एजेंसी से जांच करवाने की मांग की है। सीईओ जी. विजया भास्कर को सौंपे गए ज्ञापन में उक्त पार्षदों ने आरोप लगाए कि इस कार्य में एसडीई सतीश कुमार को अलग रखा जाए।
पार्षदों ने मांग रखी कि जो सीवरेज सिस्टम डाला जा रहा है, उसके बारे में पार्षदों व जनता को पूरी जानकारी प्रदान की जाए, ताकि लोगों को किसी किस्म की परेशानी ना हो। रोष प्रदर्शन में भाजपा व्यापार सैल के जिलाध्यक्ष अशोक महावर, ओमप्रकाश पठान, जोहरी लाल यादव, गजेंद्र अग्रवाल, मुकेश जायसवाल, रोहित भगत, जिम्मी, बोबी देवा, निंजू, बीएस जैन, चुन्नू जैन, योगेश भोला, मोहन, राजिंदर पहाडिय़ा समर्थकों सहित शामिल हुए।