पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छत गिरने से मलबे में दबे ३ बच्चे, १ की मौत

छत गिरने से मलबे में दबे ३ बच्चे, १ की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोगा
गांव कोकरी कलां में मकान की छत गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। हादसे में उसके दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनका उपचार किया जा रहा है। हादसे के वक्त मां कमरे से बाहर चूल्हा जला रही थी और पिता मेले में खिलौने बेचने गया हुआ था। धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने मलबे में दबे बच्चों को किसी तरह से बाहर निकाला और एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक तीन में से एक बच्चे की मौत हो गई थी। हैरानी की बात यह है कि हादसे के दिन प्रशासन ढुड्डीके में मंत्री की आवभगत में लगा हुआ था। किसी ने भी मौका मुआयना कर उनका हाल जानने की जहमत नहीं उठाई।
सुबह पौने सात हुआ हादसा : गांव करम व जिला गुमलाह ((बिहार)) का निवासी मंगल पिछले लगभग आठ वर्षों से गांव कोकरी कलां में पत्नी और तीन बच्चों के साथ एक किसान के घर में रह रहा है। मजदूरी कर वह अपना गुजरा करता है। मौके पर मौजूद कुलदीप सिंह व गोली ने बताया कि लगभग सात बजे हमने धमाके की आवाज सुनकर जब वह मौके पर पहुंचे तो महिला चिल्ला रही थी। मलबे में चार वर्षीय शंभू, 9 वर्षीय शिवम व सात वर्षीय ओम प्रकाश दबे हुए थे। करीब बीस मिनट तक जद्दोजहद के बाद तीनों बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक चार वर्षीय शंभू अपनी अंतिम सांसें ले रहा था।