पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशा उन्मूलन पर ध्यान नहीं दे रही सरकार : भाकियू

नशा उन्मूलन पर ध्यान नहीं दे रही सरकार : भाकियू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धर्मकोट। भारतीय किसान यूनियन राजेवाल ब्लाक धर्मकोट की बैठक गुरुद्वारा हजूर साहिब ढोलेवाल रोड पर महिंदर विरक की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पंजाब अध्यक्ष बलवीर सिंह राजेवाल, मीत अध्यक्ष गुरचरन सिंह, पंजाब यूथ विंग लखविंदर सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे। हमारी सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही देश में अफीम, स्मैक, हेरोइन, शराब व अन्य नशे मेडिकल स्टोरों पर मूंगफली रेवड़ी की तरह मिल रहे हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसा कानून बनाया जाए जो पंजाब में बिक रहे नशे को रोक सकें। उन्होंने दोष लगाया कि केंद्रीय सरकार किसानों को फसलों के कम दाम देकर लुट रही है। इस कमिशन की ओर से फसलों की पैदावार के खर्चे निकाल कर जिस भाव की सिफारिश से किसानों का भला नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सरकार इस तरफ विशेष ध्यान देकर किसानों के मसले हल करें। इस मौके बिंदर सिंह, दीदार सिंह, बलदेव सिंह, बलविंदर सिंह, बलकार सिंह, लखवीर सिंह सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित थे। ((धवन))