पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद की जीत के लिए मुहिम शुरू करने का किया ऐलान

सांसद की जीत के लिए मुहिम शुरू करने का किया ऐलान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - संगरूर
मालेरकोटला से बड़ी संख्या में पहुंचे मुसलमान भाईचारे के लोगों ने शिअद के राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा से मुलाकात करके आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी जीत को यकीनी बनाने के लिए जोरदार मुहिम शुरू करने का ऐलान किया।
इस मौके पर ढींढसा ने कहा कि शिअद ने शुरू से ही अल्पसंख्यक भाईचारे के हितों की पैरवी की है। प्रत्येक वर्ग की भलाई और बेहतरी के लिए समय-समय पर विभिन्न स्कीमें लागू की गई हैं। मुसलमान भाईचारे ने शिअद की मजबूती के लिए अहम भूमिका निभाई है। राज्य और देश की तरक्की, भाईचारक एकता व खुशहाली में इसका बहुमूल्य योगदान रहा है।
इस मौके पर नसीर भट्टी महासचिव, मुख्तियार सिंह भट्टी, नईम उल हक नंबरदार, पाली सिंह, मुहम्मद सलीम, जंट सिंह, प्रवेज़ भट्टी, रफीक भट्टी, मुहम्मद हनीफ, मुहम्मद शाहिद, मुहम्मद अख्तार, अब्दुल शकूर, दिलशाद मुहम्मद, मुहम्मद सफीक, नाजर मुहम्मद, मुहम्मद बशीर, मुहम्मद रमजान, मुहम्मद इरशाद, मुहम्मद शमशाद, अहमद अली, निजामुदीन, मुहम्मद शबीर, फिरोज भट्टी, सुरजीत खान मौजूद थे।