लड़कियों को सिलाई मशीनें बांटी
संगरूर - सांझा आसरा सेवा क्लब द्वारा करीब एक दर्जन जरूरतमंद लड़कियों को सिलाई मशीनें बांटी गई। पंजाब के वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा की पत्नी गगनदीप कौर ढींढसा ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस मौके गगन ढींढसा ने कहा कि पंजाबी मुटियारों के हाथों से बनी फुलकारी अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड को भी मात देती है। उन्होंने लड़कियों को अपना रोजगार शुरू करके अपने परिवार की आमदन में योगदान करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने भी जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं के लिए कई भलाई स्कीमें शुरू की हैं। मौके पर महिला अकाली दल की जिला प्रधान परमजीत कौर विर्क, सुनीता शर्मा, रछपाल सिंह, राजीव गर्ग, गुरमेल सिंह, प्रवीण कौर, बिंदर कौर, संदीप कौर लोहाखेड़ा, राज कौर सुनाम, सर्बजीत कौर लौंगोवाल, सतविंदर कौर लौंगोवाल, लखविंदर कौर, बीरबल दास, गुरमीत सिंह जौहल मौजूद थे।