- Hindi News
- मजीठिया को मंत्री पद से हटाने की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन
मजीठिया को मंत्री पद से हटाने की मांग को लेकर रोष-प्रदर्शन
भास्कर न्यूज - मालेरकोटला ((संगरूर))
कैबिनेट मंत्री विक्रमजीत सिंह मजीठिया को मंत्री पद से हटाने व पूर्व डीजीपी शशिकांत की नशा तस्करों संबंधी दी रिपोर्ट जनतक करके आरोपियों के विरुद्ध बनती कार्रवाई करने की मांग को लेकर नौजवान भारत सभा के कार्यकर्ताओं ने शहर में रोष मार्च निकालने के बाद एसडीएम कार्यालय के समक्ष रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी उक्त मांग को लेकर पंजाब के राज्यपाल के नाम एसडीएम अमित बैंबी को एक ज्ञापन भी सौंपा।
इस मौके पर सभा के नेता बिक्कर सिंह, नवदीप सिंह, मुहम्मद सलीम, अमीर सहोल, जसविंदर सिंह ने बताया कि पंजाब की नौजवान पीढ़ी नशों के कारण खत्म हो रही है। नशा तस्करी में अब बड़े सियासतदान व पुलिस अधिकारियों के नाम आने पर सरकार ने चुप्पी साध रखी है। जब पूर्व डीजीपी शशिकांत ने इस संबंधी एक रिपोर्ट पंजाब सरकार को सौंपी थी तो सरकार ने उस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की व न ही उस रिपोर्ट को जनतक तौर पर उजागर किया। उन्होंने कहा कि सरकार खुद नौजवानों को नशों का आदी बना रही है।
इस मौके सत्तनाम सिंह, मुहम्मद मुजाहिद, बंटी, मनप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह आदि मौजूद
थे। ((सोढ़ी))