- Hindi News
- शहरी विकास के लिए साढ़े चार करोड़ के प्रोजेक्टों को हरी झंडी
शहरी विकास के लिए साढ़े चार करोड़ के प्रोजेक्टों को हरी झंडी
भास्कर न्यूज - सुनाम ((संगरूर))
सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने ब्रिज व्यू पैलेस में संगत दर्शन के दौरान शहर की करीब 65 विभिन्न समस्याओं को सुनकर मौके पर हाजिर अधिकारियों को उनके समाधान करने के आदेश दिए गए। इसके अलावा 26 संस्थाओं को 50 लाख रुपये के चेक दिए।
उन्होंने शहर के विकास के लिए साढ़े चार करोड़ रुपए के विकास कार्यों को हरी झंडी दिखाई। सांसद ढींढसा ने कहा कि संगत दर्शन कार्यक्रम, अकाली-भाजपा सरकार की सबसे कारगर योजना साबित हो रही है। लेकिन कांग्रेस अच्छी योजना को भी अच्छा कहने के लिए तैयार नहीं है।
इस योजना को तो देश के सभी राज्यों को अपनानी चाहिए। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा 84 के सिख विरोधी कत्लेआम संबंधी उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस की मानसिकता का पता चल गया है। कांग्रेस ने इस कत्लेआम में शामिल आरोपी अपने नेताओं को बचाया ही नहीं बल्कि उन्हें पार्टी में प्रमोट भी करते रहे और आज भी कर रहे हैं। अकाली दल इस गंभीर मामले को लेकर नए सिरे से मंथन करेगा और अगली रणनीति तय की जाएगी।
इस मौके पर गुरचरण सिंह धालीवाल, भागीरथ राय, सुशील गोयल, हरप्रीत ढींढसा, हरप्रीत बाबा, सुनीता शर्मा, रविंदर चीमा, रविंदर गोरखा, डॉ. नरेश जिंदल, चमकौर सिंह, लछमन रैगर, पंडित रामकरन शर्मा, सतवीर सिंह, नरिंदर ठेकेदार, बलजीत सिंह, नरिंदर नीना, ऋषिपाल, अशोक कंसल, मुनीष मोनू आदि हाजिर थे।