- Hindi News
- बकाया राशि को लेकर नॉन टीचिंग स्टाफ ने दिया धरना
बकाया राशि को लेकर नॉन टीचिंग स्टाफ ने दिया धरना
भास्कर न्यूज - संगरूर/अबोहर
पंजाब सरकार द्वारा प्राइवेट कॉलेजों के नॉन-टीचिंग स्टाफ को 1-1-06 से लागू किए नए संशोधित ग्रेडों के अधीन बनता बकाया जारी नहीं करने के रोष स्वरूप अकाल डिग्री कॉलेज मस्तुआना के नॉन-टीचिंग स्टाफ ने प्रिंसिपल कार्यालय के समक्ष
धरना दिया।
नॉन टीचिंग स्टाफ यूनियन के जिला प्रधान सुरिंदरपाल सिंह सिदकी व यूनिट प्रधान जगर सिंह की अगुवाई में जुटे नॉन टीचिंग स्टाफ ने पंजाब सरकार से मांग की कि जिस प्रकार सरकारी कॉलेजों में काम कर रहे कर्मचारियों को पे-स्केलों की बकाया राशि पिछले साल दे दी गई है उसी प्रकार प्राइवेट एडिड कॉलेजों के नॉन-टीचिंग स्टाफ को बनती बकाया राशि जल्द जारी की जाए। इसके अलावा एडिड पोस्टों की भर्ती, 4-9-14 का स्टेप अप इंक्रीमेंट लागू करने, पेंशन व ग्रेच्युटी स्कीम आदि देने की मांग की गई।
धरने को गुरमेल सिंह, गुरचरण सिंह, जगदीश पाल, लछमन सिंह, सत्तनाम सिंह दमदमी, भूरा सिंह ने संबोधित किया। प्रदर्शन में हरदेव सिंह, लखविंदर सिंह वडैच, गुरमेल सिंह दुगां, जसपाल सिंह, हरमेल सिंह, मनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, दर्शन सिंह, अमरजीत कौर, सिमरणजीत कौर आदि शामिल थे।
जिला प्रधान सिदकी के अनुसार भवानीगढ़, संदौड़ कॉलेज, बरड़वाल, वुमेन कॉलेज संगरूर में भी धरने
दिए गए।
अबोहर में गोपी चंद आर्य महिला कॉलेज के नॉन टीचिंग इम्प्लाइज यूनियन ने बुधवार को पूरा दिन अपनी मांगों को लेकर हड़ताल रखी और पंजाब सरकार को जमकर कोसा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में 1-1-2006 रिवाइज ग्रेड का बनता बकाया, 95 प्रतिशत ग्रांट रिलीज करना, डीए की 10 प्रतिशत की किश्त रिलीज करने, 4-9-14 साला इंक्रीमेंट लागू करने, पेंशन लागू करने व सिटी भत्ता लागू करना आदि शामिल है। इस मौके संरक्षक वेद प्रकाश शर्मा, प्रधान सुरेंद्र शर्मा, सचिव मदन लाल शर्मा, अंजू बाला, अर्शदीप झांब, ओम प्रकाश प्रजापत, राम संजीवन, सुधा गुप्ता, दरबारा सिंह आदि मौजूद थे।