मस्तुआना साहिब में समारोह आज से
संगरूर - संत बाबा अतर सिंह मस्तुआना साहिब वालों की 87वीं बरसी के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय धार्मिक समारोह वीरवार से से गुरुद्वारा गुरसागर मस्तुआना साहिब में शुरू हो रहा है। अकाल कॉलेज कौंसिल के मुख्य प्रबंधक डॉ. भूपिंदर सिंह पूनिया व सचिव जसवंत सिंह खहिरा ने बताया कि 30 जनवरी को अखंड पाठ साहिब शुरू होंगे। जिसके भोग 1 फरवरी को डाले जाएंगे। इस दौरान उच्च कोटि के रागी, ढाडी, कीर्तन जत्थे व संत-महापुरुष गुरबाणी से संगत को निहाल करेंगे। 1 फरवरी को सुबह 11 बजे अमृत संचार भी होगा।