- Hindi News
- फ्रीडम फाइटर्स ने सरकार और प्रशासन के समक्ष मांगें रखने का लिया फैसला
फ्रीडम फाइटर्स ने सरकार और प्रशासन के समक्ष मांगें रखने का लिया फैसला
भास्कर न्यूज - संगरूर
जिला स्वतंत्रता संग्राम उत्तराधिकारी संस्था की बैठक बुजुर्ग स्वतंत्रता संग्रामी गुरदियाल सिंह की प्रधानगी में हुई। इसमें सर्वसम्मति से संस्था को रजिस्टर्ड करवाने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा पंजाब सरकार और जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपने का फैसला लिया गया, जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों के वारिसों को स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटीज में दाखिले संबंधी प्रतिशत को बढ़ाकर 5 प्रतिशत करने, फ्रीडम फाइटर केटेगरी को दंगा पीडि़त केटेगरी से न मिलाने, स्वतंत्रता सेनानियों और उनके वारिसों को बिजली, पानी, सीवरेज, टेलीफोन, हाऊस और प्रॉपर्टी टैक्स आदि में छूट देने इसके अलावा सेहत विभाग द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों और उनके वारिसों को फ्री मेडिकल सुविधा, स्वतंत्रता सेनानियों के वारिसों को बस पास सुविधा देने आदि मांगें रखी जाएंगी। बैठक में अमरजीत कौर घराचों, मनप्रीत कौर, बलराज ओबराय, जसपाल शारदा, हरचरण सिंह, अमनदीप सिंह अमनी, मनजीत सिंह, कुलबीर सिंह, गुरदर्शन सिंह, परमिंदर सिंह, अमरजीत सिंह तूर, नीरु वालिया, भारत भूषण, दलबीर सिंह, अमरजीत सिंह, रूपक शर्मा, मोहित वर्मा आदि शामिल थे।