पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गर्भवती ने कहा ससुरालियों ने दहेज के लिए मुझे पीटा

गर्भवती ने कहा-ससुरालियों ने दहेज के लिए मुझे पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा - थाना धर्मकोट के अधीन पड़ते गांव चक्क कनियां निवासी एक गर्भवती महिला ने अपने ससुरालियों पर दहेज को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उपचाराधीन पीडि़ता राजविंदर कौर पुत्री गुरमेल सिंह निवासी बाघेवाला ने बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पहले चक्क कनियां निवासी कर्मजीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उसे अक्सर मारपीट करते हैं। उसका दो वर्ष का एक बच्चा है और अब वह चार महीने की गर्भवती है। महिला ने बताया कि दो दिन पहले उसकी हालत ठीक नहीं थी, तो मैं आराम कर रही थी तो उसके पति व सास-ससुर ने घर का कामकाज करने की बात कहकर उसे बहुत बुरी तरह से पीटा। उसने आरोप लगाया कि उसका पति उसके चरित्र पर भी शक करता है और उसके ससुराली परिवार द्वारा मारपीट की गई। जिसकी सूचना उसने मायके वालों को दी। जिस पर उसे सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले की सूचना थाना धर्मकोट पुलिस को दे दी गई है। ((संदीप))