पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतर्राष्ट्रीय गणित व राष्ट्रीय साइंस ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीते

अंतर्राष्ट्रीय गणित व राष्ट्रीय साइंस ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बरनाला
वाईएस स्कूल बरनाला में अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर साइंस एवं गणित ओलंपियाड के पहले चरण में छठी से दसवीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। पीआरओ पुष्पा मित्तल ने बताया कि सीमा बांसल, मोनिका और रेनुका की अगुवाई में गणित में छठी कक्षा के स्कॉलर पल्लवी, सातवीं का राहुल कांसल, आठवीं की सुनिधि, नौवीं की मानसी और दसवीं का रोहिन, रवदीप और महेशवर ने अच्छे अंक लेकर पहला पड़ाव पार करते हुए गोल्ड मेडल जीते। इसी तरह राष्ट्रीय साइंस ओलंपियाड में छठी के वंश, सातवीं के आरजू, एकमजीत और कृतिका, आठवीं की सुनिधि, नौंवी की प्रीतअमन, दसवीं की रुपिन्द्र ने भी बहुत अच्छे नंबर लेकर पहला पड़ाव पार कर गोल्ड मेडल जीते। प्रो. दर्शन कुमार, डायरेक्टर वरूण भारती, एकेडेमिक डायरेक्टर रजनी भारती और वाइस प्रिंसीपल विजय सचदेवा ने विजेता बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन से स्कूल का नाम रोशन हुआ है।