स्कूल से दो कंप्यूटर और ३ सिलेंडर चोरी
बरनाला - बरनाला-मानसा रोड़ पर गांव काहनेके के सरकारी हाई स्कूल में गत रात दो कंप्यूटर चोरी हो गए। स्कूल प्रबंधक कमेटी के नेता कुलविंदर सिंह और अमरीक सिंह ने बताया कि गतरात्रि स्कूल की लैब से अज्ञात लोगों ने ताला तोड़कर दो कंप्यूटर सैट चोरी कर लिए। उन्होंने बताया कि चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है। थाना रूड़ेकेकलां के प्रभारी जगराज सिंह ने मौके का मुआयना कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी तरह सरकारी हाई स्कूल असपालकलां से 3 गैस सिलेंडर चोरी हो गए।