प्रवचन कर संगत को निहाल किया
तपा((बरनाला)) - डेरा अंदरूनी तपा में महंत परमानंद की 15वीं बरसी पर श्री मद भगवत सप्ताह के पहले दिन आचार्य महेश्वर दास वृन्दावन वाले ने प्रवचन किए। उन्होंने बताया की श्रीमद् भगवत की कथा सुनने, सुनाने से हमें ज्ञान प्राप्त होता है, और हमारी मनोकामना, अन्न, धन, पुत्र, संतान की भी प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि अहंकार और घमंड के नशे में चूर होकर भगवान के मंदिर में चढाएं गए लाखों रुपए के चढ़ावे से भगवान खुश नहीं होते, अगर भाव के साथ भगवान के चरणों में दो आंसू भी बहा दिए जाए तो उसी में खुश हो जाते हैं। इस से पहले आचार्य ने श्रद्धापूर्वक पूजा करवाई, जिसमें डेरा संचालक महंत रामेश्वर दास, पंडित शेखर चंद्र, पंडित राजिंदर कुमार, पंडित जसपाल शर्मा, पंडित गगन शर्मा, पंडित सुनील शर्मा आदि उपस्थित थे।