कुष्ठ रोग लाइलाज नहीं : डॉ. जगरूप
मोगा - सिविल सर्जन के दिशा-निर्देशों अनुसार एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांधी रोड में सेमिनार का आयोजन हुआ। जिला लेप्रेसी अफसर डॉ. जगरूप सिंह ने कहा कि कुष्ठ रोग की बीमारी लाइलाज नहीं है। यह कोढ़ जैसे किसी पाप या किसी श्राप कारण नहीं होता। यह भी और रोगों की तरह एक कीटाणु से होता है जो शरीर के किसी हिस्से पर हल्के-फीके दाग पर सुनापन आ जाता है। ऐसे हालात में तुरंत डॉक्टरी इलाज करवाना चाहिए। कोढ़ रोग का इलाज सिविल अस्पताल में बिल्कुल मुफ्त होता है। इस मौके पर एसडी स्कूल की प्रिंसिपल अनीता शर्मा ने आए मेहमानों का धन्यवाद किया। इस दौरान मंच का संचालन अमृत शर्मा ने अदा की। इस मौके पर डीपी बलजिंदर सिंह के अलावा समूह स्टाफ उपस्थित था।