पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राहुल के बयान बाद कांग्रेस का पर्दाफाश हुआ : भट्टी

राहुल के बयान बाद कांग्रेस का पर्दाफाश हुआ : भट्टी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोगा
1984 सिख नसलकुशी वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के मुख्य सलाहकार जसपाल सिंह भट्टी ने कहा कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने यह माना कि सिख दंगों में कांग्रेस भी शामिल थी।
भट्टी ने कहा कि एक निजी चैनल को दी इंटरव्यू में 1984 सिख कत्लेआम का आधा अधूरा सच कबूला है। इस कत्लेआम में कुछ कांग्रेसी शामिल थे यह कहकर 30 साल बाद इस सच से पलड़ा झाडऩे की कोशिश की गई है। वह बेहद अफसोसजनक है। भट्टी ने कहा कि राहुल के बयान अनुसार कांग्रेस के कुछ नेताओं का जो हाथ है तो राहुल उन नेताओं के नाम जग जाहिर करें और बताए कि कांग्रेस 30 साल तक इनको सजा दिलाने की बजाए बचाती क्यों रही। बैठक में प्रधान अवतार सिंह, गुरभगत सिंह, गुरदर्शन सिंह, राम सिंह, गुरविंदर सिंह, कुलदीप सिंह आदि सदस्य उपस्थित थे।