पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों ने सीखा वेस्टेज का मटीरियल का प्रयोग

छात्रों ने सीखा वेस्टेज का मटीरियल का प्रयोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा। एसएफसी स्कूल में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए मुकाबले का आयोजन किया गया। डायरेक्टर अभिषेक जिंदल ने बताया कि जिस तरह स्कूल विद्यार्थियों को पढ़ाई, सिखलाई, खेलें, घर के काम आदि कई तरह की अच्छी सिखलाई दी जाती है। वहीं उनको समझाया व सिखाया गया कि आज के महंगाई के समय में हर वस्तु के प्रयोग को कैसे लाया जा सकता है। जिसको हम खराब समझकर फेंक देते हैं। इस दौरान छात्राओं के साथ-साथ छात्रों की एक्टिविटी करवाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने अलग-अलग ग्रुप में बांटकर उनको विभिन्न तरह की वस्तुएं दी गई। जिनमें बोतलों द्वारा बनाए गए फूलदान, पैंसिल स्टैंड, तारों से बनाई गई डेकोरेशन मटीरियल तथा बनावटी आलने आकर्षण का केन्द्र लग रहे थे। इस दौरान विद्यार्थियों की हौंसला अफजाई डायरेक्टर शीनम जिंदल व डायरेक्टर अभिषेक जिंदल ने करते उन्हें और मेहनत करने को प्रेरित किया।