- Hindi News
- हरमिंदर व सुखचैन बने शिअद एससी विंग के जिला उप प्रधान
हरमिंदर व सुखचैन बने शिअद एससी विंग के जिला उप प्रधान
भास्कर न्यूज - संगरूर
हरमिंदर सिंह उपली व डा. सुखचैन सिंह सारों को शिअद अनुसूचित जाति विंग का जिला उप प्रधान नियुक्त किया गया है। शिअद के महासचिव व राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा ने दोनों पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि गरीब व दलित समाज के अधिकारों के लिए अकाली-भाजपा सरकार डटकर पहरा दे रही है। विंग के जिला प्रधान व एसजीपीसी सदस्य मलकीत सिंह चंगाल ने कहा कि पंजाब का दलित समाज आगामी लोकसभा चुनाव में अकाली दल के साथ चट्टान की तरह खड़ा है व सुखदेव सिंह ढींढसा को बड़ी जीत दिलाई जाएगी। इस मौके पर पूर्व सरपंच वरियाम सिंह चंदड़, सुखदेव सिंह, चरणजीत सिंह मौजूद थे।