करंट से पावरकॉम के टी-मेट की मौत
सुनाम ((संगरूर)) - 66 केवी ग्रिड परिसर में काम कर रहे पावरकॉम के एक नौजवान मुलाजिम की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक ने करीब एक माह पहले ही अपने पिता के निधन के बाद उनके स्थान पर नौकरी ज्वाइन किया था। पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई करके शव परिजनों को सौंप दिया है।
एएसआई गुलजार सिंह ने बताया कि यहां पटियाला रोड पर स्थित 66 केवी ग्रिड में रुकावट डाल रहे कुछ वृक्षों की शाखाओं को काटा जा रहा था। इसी दौरान पावरकॉम में टी-मेट पद पर तैनात कुलमिंदर सिंह को करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। विभिन्न मुलाजिम संगठनों ने हादसे में मारे गए कुलमिंदर सिंह की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।