पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल मैनेजमेंट को अल्टीमेटम

स्कूल मैनेजमेंट को अल्टीमेटम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर - जनरल गुरनाम सिंह पब्लिक स्कूल मुलाजिम यूनियन ((एटक)) संगरूर की बैठक प्रधान दर्शन सिंह हरेड़ी की प्रधानगी में हुई। जिसमें सुखदेव शर्मा व मुहम्मद खलील विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक में यूनियन की मांगों पर विचार-विमर्श करने के बाद मैनेजमेंट के अडिय़ल रवैय को देखते हुए मैनेजमेंट को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें अल्टीमेटम दिया गया कि यदि 7 फरवरी तक मैनेजमेंट ने यूनियन के साथ कोई बातचीत न की तो यूनियन द्वारा 12 फरवरी को जीजीएस स्कूल के सामने मैनेजमेंट के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाएगा। दर्शन सिंह हरेड़ी ने कहा कि मैनेजमेंट पिछले एक साल से मुलाजिमों की मांगों संबंधी उनके साथ कोई बातचीत नहीं कर रही है। बैठक में उप प्रधान दीपा राम, महा सचिव सुंदर पाल, सचिव ऊधम सिंह, खजांची प्रभु नाथ, उप खजानची शिव प्रसाद, प्रेस सचिव सुखविंदर सिंह मौजूद थे।