- Hindi News
- छात्रों को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करने के लिए कमेटी का गठन
छात्रों को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करने के लिए कमेटी का गठन
भास्कर न्यूज - संगरूर
शहीद-ए-आजम भगत सिंह फाउंडेशन पंजाब के प्रधान सुखवीर सुखी ने रणबीर कॉलेज के छात्रों को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लामबंद होने के लिए 51 सदस्यीय कमेटी का गठन किया। कमेटी गांव-गांव जाकर लोगों को इस बारे में जागरूक करेगी। सुखी ने कहा कि नौजवान वर्ग को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लामबंद होना बेहद जरूरी है, ताकि नशे को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि भू्रणहत्या को खत्म करने, दहेज न लेने और न ही देने, बारात में 25 से अधिक व्यक्ति न लेकर जाने, अंध विश्वास वाली रस्मों पर फिजूलखर्ची न करने, संविधानिक तौर पर नशों के विरुद्ध लडऩे आदि मुद्दों के प्रति लोगों को जागरूक करके ही कुरीतियों पर काबू पाया जा सकता है। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने प्रण लिया कि इन कुरीतियों से दूर रहेंगे और नशे का सेवन नहीं करेंगे। कॉलेज छात्रों के नेता हरिंदर हैरी ने नौजवानों को नशे के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। इस मौके पर जसविंदर प्रिंस, सर्बजीत सिंह रेखी, राज कुमार सोहियां, मनप्रीत सिंह सेठी और बाबा प्यारा सिंह आदि थे।