शैहणा भलाई सभा ने गर्म कपड़े बांटे
शैहणा((बरनाला)) - शैहणा भलाई सभा की तरफ से प्राइमरी स्कूल में गर्म कपड़े बांटे गए। इस मौके पर सभा की तरफ से विघार्थियों को कोटिया, बूट, टोपिया और जुराबें बांटी गई। टीचर नरिंदर कुमार ने कहा कि सभा की तरफ से गरीब बच्चों को वर्दियां बांटी गई है। इस मौके पर मेला राम गोयल, शिव कुमार, बंटी ठेकेदार, हरप्रीत सिंह, पवन कुमार, गुरुचरम दास, प्रेम राज, केवल कृष्ण हाजिर थे।