पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोलीबारी के आरोपी नामजद

गोलीबारी के आरोपी नामजद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धूरी ((संगरूर)) - पुलिस ने गांव भलवान के बलवीर सिंह के घर पर गोलियों से फायर करवाने के आरोप में पहले से ही जेल में बंद अच्छरा सिंह निवासी गांव भलवान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंधी एसएचओ दीपइन्द्र पाल सिंह ने बताया कि बलवीर सिंह ने शिकायत की कि गत रात उनके घर के गेट पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोलियों से फायर किए गए थे, जोकि बाद में अंधेरा होने के चलता फरार हो गया। उन्होंने बताया कि बलवीर सिंह द्वारा इस मामले में पहले से ही जेल में बंद अच्छरा सिंह पर यह हमला करवाने का आरोप लगाया गया है तथा इसके पीछे उसके द्वारा अच्छरा सिंह से उसका अदालत में चल रहे केस में उसकी गवाही होने का तर्क दिया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पहले से ही जेल में बंद अच्छरा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।