पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में मरीजों से पैसे वसूलता युवक गिरफ्तार

अस्पताल में मरीजों से पैसे वसूलता युवक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धूरी ((संगरूर)) - सिविल अस्पताल में एक नौजवान को मरीजों को गुमराह कर पैसे वसूलने के आरोप में काबू किया गया है। इस संबंधी सिविल अस्पताल में एसएमओ का कार्यभार देख रहे डॉ. विजय जिंदल, रघुवीर फार्मासिस्ट आदि ने बताया कि उक्त नौजवान द्वारा पिछले कई दिनों से मरीजों से उनका टेस्ट आदि करवाने के बहाने पैसे लुटने का गोरख धंधे को अंजाम दिया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि वह खुद का नाम रवि शर्मा निवासी पटियाला बताता है, जो सिविल अस्पताल में दाखिल मरीजों से उनका अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे व अन्य टेस्ट आदि करवाने के बहाने पैसे वसूलता था। पैसे लेने के बाद वह रफूचक्कर हो जाता था। नौजवान द्वारा खुद को सरकारी कर्मचारी के तौर पर पेश करके ऐसी ठगी होने की उन्हें कई मरीजों द्वारा शिकायत मिली थी। बुधवार को काबू में आया उक्त नौजवान अपने मुंह पर नकली दाग बनाकर उस पर बैंडेज चिपका ठगी को अंजाम दे रहा था।