शिव धाम के दर्शनों को भक्त रवाना
मौड़ मंडी - श्री संगमेश्वर महादेव सेवा मंडल द्वारा शिव धाम अरुणाय के दर्शनों के लिए बस यात्रा रवाना की गई। बस यात्रा को सतपाल गर्ग ने श्री गीता भवन चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिनको सेवा मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। मंडल के सदस्य सुरिंद्र महता ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को पटियाला के काली मंदिर व अरुणाय धाम के दर्शन करवाए जाएंगे। इस मौके पर प्रधान सुरिंद्र कुमार, बब्बू जिंदल, पवन कुमार सेठी, त्रिलोक नाथ शर्मा, प्रवीण कुमार, प्रेम सीए, शाम लाल जोधपुरिया, यशपाल, विनय कुमार, मनोज कुमार, प्रवीण गर्ग, संजीव गर्ग, संतोश कुमार, संदीप कुमार, प्रेम बंसल, कृष्ण कुमार, धर्म चंद उपस्थित थे। ((विजय))